Chhattisgarh

CG News : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 36 लाख के आठ इनामी सहित 14 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदातों में थे शामिल…

CG News : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 36 लाख के आठ इनामी सहित 14 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई गंभीर वारदातों में थे शामिल...

बीजापुर। CG News : जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 लाख के आठ इनामी नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सलियों का संबंध जंगलों में स्पाइक होल लगाने की घटना से था, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे।

CG News : नक्सलियों में से चार पर आठ-आठ लाख का इनाम था, जो नक्सली संगठन के केंद्रीय रीजनल कंपनी (सीआरसी) नंबर दो में पीपुल्स पार्टी कमेटी सदस्य (पीपीसीएम) थे। वहीं, चार अन्य नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था।

Read More : CG News : भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक ख़त्म, अमर अग्रवाल बोले- घोषणापत्र नगर निगमों के विकास पर केंद्रित होगा

पकड़े गए नक्सलियों में कमली कोड़ेम, चैते सोढ़ी, जोगी सोढ़ी और राजे सोढ़ी पर आठ-आठ लाख का इनाम था। इसके अलावा देवा मड़कम, कोसा माड़वी, लिंगा कुहरामी और सोमड़ा मड़कम पर एक-एक लाख का इनाम था। अन्य नक्सलियों में जोगा मड़कम, हुर्रा मड़कम, सोमड़ा मड़कम, रामा माड़वी, हुंगा माड़वी और सुक्का माड़वी शामिल हैं।

CG News : इन नक्सलियों के पास से 23 लकड़ी के और आठ लोहे के स्पाइक, गैती आदि सामान बरामद हुए हैं, जो उनका आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button