Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ स्नान का अद्भुत उत्साह: सड़क जाम से बचने के लिए 248 किमी नाव से पहुंचे प्रयागराज
Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ स्नान का अद्भुत उत्साह: सड़क जाम से बचने के लिए 248 किमी नाव से पहुंचे प्रयागराज

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 अब समापन की ओर है, लेकिन संगम पर स्नान के लिए लोगों का हुजूम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है और कई जगह लोग घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। वहीं, ट्रेनों की स्थिति और भी खराब है। इन परेशानियों से बचने के लिए कुछ दोस्तों ने नाव से जाने का अनोखा तरीका अपनाया। इन दोस्तों ने 248 किलोमीटर का सफर नाव के जरिए तय किया और प्रयागराज पहुंचकर संगम पर स्नान किया। इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Maha Kumbh 2025 : वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल इंदौरीरिपोर्टर21 से पोस्ट किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है, “महाकुंभ पहुंचने का जुनून देखिए, युवकों ने 248 किलोमीटर का सफर नाव से तय किया।” एक कमेंट में किसी ने पूछा, “यात्रा कहां से शुरू की?” तो जवाब आया, “बक्सर के कम्हरिया गांव से।” वीडियो में चार दोस्त नाव पर नदी में यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और नाव पर उनका जरूरी सामान भी रखा हुआ है। एक व्यक्ति बोट चलाने के लिए मोटर को कंट्रोल कर रहा है।
Maha Kumbh 2025 : वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह आइडिया उनके दिमाग में क्यों नहीं आया, तो वहीं कुछ लोग इन दोस्तों की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “लोग सड़क मार्ग से गए, आकाश मार्ग से गए, और आप लोगों ने जलमार्ग चुन लिया।” हालांकि, कुछ लोग इस यात्रा को लेकर अविश्वास भी जाहिर कर रहे हैं।
Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा और महाशिवरात्रि के दिन स्नान के साथ ही समापन हो जाएगा। अब तक उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार करीब 51 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान संगम पर स्नान कर चुके हैं, जबकि प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।