Chhattisgarh

CG News : जिले में अभियान चलाकर बंद पड़े हैंडपंपों को कर रहे सुधार, गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से मिलेगी राहत

CG News : Running a campaign in the district to repair defunct hand pumps, villagers will get relief from drinking water problem in summer

रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव | CG News : गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीणों को पेयजल की कोई समस्या न हो, इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने हैंड पंप के रखरखाव के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पुराने और खराब पड़े हैंड पंपों की मरम्मत की जा रही है ताकि ग्रामीणों को निर्बाध रूप से पीने का साफ पानी मिल सके।

CG News लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशों के तहत ग्रीष्मकाल में ग्रामीणों को पेयजल की किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह विशेष पहल की जा रही है। जिले में लगातार हैंड पंपों के सुधार कार्य किए जा रहे हैं ताकि हर गांव में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

READ MORE : CG News : बस्तर पंडुम में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बस्तर जल्द होगा नक्सल-मुक्त…जानिए उनके भाषण की प्रमुख बातें…

शिकायत समाधान के लिए संपर्क नंबर जारी

CG News ग्रामीणों को पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी देने के लिए जिला और जनपद स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर कॉल करके अपनी समस्याओं की सूचना दे सकते हैं-

– जिला स्तर पर प्रभारी अधिकारी: पी. एन. तालुकदार
– हैंड पंप तकनीशियन: मोबाइल नंबर 9340849092
– कोण्डागांव जनपद: अजय कुमार टोप्पो (उप अभियंता) – 7999325646
– माकड़ी जनपद: सी.एस. सोनवानी (उप अभियंता) – 7354073209
– फरसगांव जनपद: आर.पी. जोशी (उप अभियंता) – 9407625367
– केशकाल जनपद: किशोर कुमार कोल्हे (सहायक अभियंता) – 9893741876
– बड़ेराजपुर जनपद: कु. निभा कोर्राम (उप अभियंता) – 944109484

READ MORE :  CSK vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने घर में घुसकर चेन्नई को रौंदा, धोनी नहीं कर पाए धमाका…’टुक-टुक’ करती रह गई टीम

इसके अतिरिक्त, राज्य स्तर पर भी पेयजल समस्या के समाधान के लिए एक टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। CG News

CG News यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पीने के लिए साफ पानी की कोई कमी न हो और हर गांव में पेयजल व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्यरत रहे।

READ MORE :  BREAKING NEWS : दर्दनाक हादसा! मवेशियों को पानी पिलाने गए 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button