ChhattisgarhCrime

CG News : PHE के SDO ने मेडिकल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

CG News : PHE के SDO ने मेडिकल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात

CG News : बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएचई विभाग के SDO पर मेडिकल छात्रा से रेप का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आरोपी एसडीओं ने उससे शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक दैहिक शोषण किया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। आरोप है कि पीड़िता को धोखा देकर एसडीओं दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। लेकिन पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी एसडीओं फरार हो गया।

 

CG News : प्यार में धोखा और दैहिक शोषण का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओं के पद पर पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग जांजगीर-चांपा जिले में है। मेडिकल कॉलेज की 22 साल की छात्रा से नमित की दोस्ती थी, तब वह पढ़ाई कर रही थी। साल 2018 में नमित ने उससे प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का वादा किया था। इस दौरान नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2019 में शाम करीब 5 बजे नमित उससे मिलने आयसा था।

 

 

CG News : वहां से उसने अपने अज्ञेय नगर स्थित घर पर युवती को ले गया। इसके बाद नमित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। ये सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान साल 2023 में वह प्रेग्नेंट हो गई। तब पीड़िता ने नमित पर शादी के लिए दबाव बनाना चाहा। लेकिन तब नमित ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने की बात कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया गया। लेकिन इस घटना के कुछ दिनों बाद ही एसडीओं नमित अपने परिजनों की रजमंदी से दूसरी लड़की से शादी के लिए तैयार हो गया।

 

READ MORE:  CG Weather : 4 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, रायपुर सबसे गर्म, सरगुजा में लू का अलर्ट

 

CG News : पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि नमित सात साल से उसके साथ रिलेशन में था। हर साल वह अपना जन्मदिन उसके साथ ही बिलासपुर में मनाता था। 14 अप्रैल को नमित का बर्थ-डे था, लेकिन वह नहीं आया। इससे पीड़िता को नमित पर शक हुआ। उसने नमित के संबंध में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। इस पर उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। जब वह नहीं माना, तब उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

CG News : पुलिस ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी नमिक की शादी होने वाली थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लेकर उसके घर गई। जांजगीर-चांपा स्थित उसके दफ्तर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। इधर उसकी प्रेमिका ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि 20 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है. यह खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने भिलाई में भी छापेमारी की लेकिन, आरोपी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी एसडीओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

READ MORE: Gold Price : सोने के दाम में ताबड़तोड़ उछाल! 1 लाख रुपये के पार पहुंचे 10 ग्राम के दाम, शादी सीजन में ग्राहकों को लगा झटका!

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button