Chhattisgarh

CG NEWS : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर, तो मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा…परेड की सलामी भी ली

CG NEWS : 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल डेका ने रायपुर, तो मुख्यमंत्री साय ने अंबिकापुर में फहराया तिरंगा...परेड की सलामी भी ली

रायपुर | CG NEWS : 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगे के साथ हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। CG NEWS

प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने भी विभिन्न जिलों में समारोहों में भाग लिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। CG NEWS

READ MORE: CG Election : बीजेपी ने जारी की एक और सूची, इतने प्रत्याशियों के नाम शामिल, देखें लिस्ट 

राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में मंत्री टंकराम वर्मा ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। CG NEWS 

READ MORE: Raipur Crime : डीडी नगर क्षेत्र में शातिर नकबजनों की गिरफ्तारी, चोरी के सामान समेत 2.30 लाख की नगदी जब्त

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुर्ग में फर्स्ट बटालियन ग्राउंड पर तिरंगा फहराया और सुरक्षा बलों की सलामी ली। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, और अन्य अधिकारी मौजूद थे। CG NEWS

READ MORE:  MP NEWS : सनसनीखेज वारदात: महिला-बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में जुलूस निकाला

विधानसभा सचिवालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां सचिव दिनेश शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। CG NEWS

READ MORE:  Shark Tank India 4 : पिचर ने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से छोड़ा पिछला स्टार्टअप, अनुपम मित्तल का ऐसा था रिएक्शन

राजनीतिक दलों ने भी इस अवसर पर अपने कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। CG NEWS

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button