
नई दिल्ली | EPFO Updates : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की महत्वपूर्ण बैठक 28 फरवरी को होने जा रही है, जिसमें प्रॉविडेंट फंड (PF) की ब्याज दर को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि अगर EPFO का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) ब्याज दर में कटौती का निर्णय लेता है, तो इससे करोड़ों कर्मचारियों को झटका लग सकता है। EPFO Updates
रिपोर्ट के अनुसार, इस बार PF पर मिलने वाली ब्याज दर 8.25% से कम हो सकती है। हालांकि, यह मौजूदा दर के आसपास ही रहने की संभावना है, जिसमें मामूली कमी की जा सकती है। ब्याज दर 8.2-8.25% के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। EPFO Updates
READ MORE : CG BREAKING : कत्ल के बाद अब 5 लोगों को मारने की धमकी, खुद को बताया ‘कलयुग का कल्की अवतार’
वर्तमान में कितना मिल रहा है ब्याज?
– EPFO की 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार, 8.25% की ब्याज दर तय की गई थी।
– 2022-23 में यह दर 8.15% थी, यानी पिछले साल इसमें हल्की वृद्धि हुई थी।
– EPFO को 2023-24 में 2.26 लाख करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त हुआ, जो 6.54% की वृद्धि दर्शाता है।
– 31 मार्च 2024 तक EPFO का कुल निवेश 15.29 लाख करोड़ रुपये रहा। EPFO Updates
READ MORE : CG BREAKING : 14 दिन बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-रायपुर-बिलासपुर हवाई सेवा, कम यात्री मिलने से उत्साह फीका
PF की ब्याज दर घटने की वजह क्या है?
रिपोर्ट के अनुसार, EPFO की निवेश समिति ने हाल ही में बैठक कर आय और व्यय की समीक्षा की थी। इसमें पाया गया कि बॉन्ड यील्ड (Bond Yield) में गिरावट आई है, जिससे ब्याज दर में मामूली कटौती की संभावना बनी हुई है।
बैठक में पेंशन पर भी होगी चर्चा
EPFO के फैसले लेने वाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया कर रहे हैं। 26 फरवरी को EPFO की कार्यकारी समिति की बैठक हुई थी, और अब 28 फरवरी को ब्याज दर के साथ-साथ पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। EPFO Updates