Chhattisgarh

BIG BREAKING : सर्चिंग के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल, रायपुर रेफर…

BIG BREAKING : सर्चिंग के दौरान हुआ IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल, रायपुर रेफर...

बीजापुर। BIG BREAKING : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, दोनों घायल जवानों को पैर और चेहरे पर चोटें आई है। घटना के बाद जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर लाया जा रहा है।

Read More : BIG BREAKING : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे बिलासपुर, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत, राजयपाल भी रहे मौजूद

BIG BREAKING : मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के बासांगुड़ा थाना अन्तर्गत कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए हैं। घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button