ChhattisgarhPolitical

CG Politics : भाजपा माना मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा, विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की खबर, देखें वीडियो

CG Politics : भाजपा माना मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा, विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की खबर, देखें वीडियो

CG Politics : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के माना मंडल के अध्यक्ष चुनाव में बड़ा हंगामा मच गया है। चुनाव परिणाम के बाद फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस से डेढ़ साल पहले दलबदलू बने भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया।

CG Politics : घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक साहू ने कर्मठ और पार्टी के अंदर लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया और दलबदलू को अध्यक्ष बना दिया।

CG Politics : भाजपा के माना मंडल के सदस्य विरोध स्वरूप प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की। इसके साथ ही विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक बार फिर हंगामा हुआ है। इस बार माना मंडल के चुनाव में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CG Politics : भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे लेकर भाजपा के माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचे और वरिष्ठ नेताओं से इसकी शिकायत की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। इसके अलावा, अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की भी खबर आई है।

 

READ MORE: 5G Smartphones : Vivo Y29 5G भारत में लॉन्च, इसकी कीमत देखकर हो जाएंगे खुश, साथ ही पहली बार सस्ते में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

CG Politics : सूत्रों के अनुसार रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत मेघुराम साहू का नाम सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के रूप में तय किया गया था। लेकिन अचानक भीमवंत निषाद का नाम सामने आने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की और विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया। कुछ कार्यकर्ता तो भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए और विरोध प्रदर्शन किया।

CG Politics : कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक साहू ने कर्मठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष नियुक्त नहीं किया, जिससे उनका अपमान हुआ है। इस नाराजगी के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। वायरल वीडियो में कार्यकर्ता कह रहे हैं कि कांग्रेस से आए व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष कैसे बना दिया गया, जबकि पांच नामों पर चर्चा हो रही थी, तो यह छठा नाम कहां से आ गया।

CG Politics : इससे पहले भी भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर विवाद की खबरें सामने आई थीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार किया था कि पार्टी के प्रदेशभर में 400 मंडल हैं और कुछ जगहों पर चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसे पार्टी सुलझाने की कोशिश कर रही है।

READ MORE: Big Breaking : विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, मंच पर फेंकी पेट्रोल से भरी बोटल, मचा हड़कंप

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button