Chhattisgarh

CG NEWS : विधायक इंद्रकुमार ने किया ज्योतिबाफुले की प्रतिमा का अनावरण, कहा – ज्योतिबाफूले का विचार आज भी प्रासंगिक

CG NEWS : MLA Indra Kumar unveiled the statue of Jyotiba Phule, and Jyotiba Phule's thoughts are still relevant today

अभनपुर। CG NEWS : रविवार को मरार पटेल समाज अभनपुर राज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति अनावरण, नवनिर्मित भवन लोकार्पण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभनपुर राज सहित प्रदेश भर से विभिन्न राजो के राज अध्यक्षो व प्रदेश पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया। अध्यक्षता अभनपुर राज अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महासंघ बरत राम पटेल,सुरेंद्र पटेल, सुनील पटेल , ब्रह्मदेव पटेल, कपिल पटेल, पतिराम पटेल ,ललित पटेल, गिरधर पटेल, शगुन पटेल,विशेश्वर पटेल, टी आर पटेल रहे।

READ MORE : ICC New Role : ICC में भारतीय दिग्गजों की वापसी, गांगुली और लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस अवसर विधायक इंद्रकुमार साहू ने करीब तीस लाख रुपए से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा महात्मा ज्योतिबा फुले व माता शाकंभरी की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले के सुंदर, विशाल प्रतिमा के अनावरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए अभनपुर राज को शुभकामनाएं दी।

CG NEWS

READ MORE : BIG BREAKING : मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं : बेल्जियम में गिरफ्तारी, भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज

CG NEWS इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार कृष्ण कुमार पाटिल, अभनपुर राज के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच पंच, विभिन्न राज से पधारे राज अध्यक्षो व पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।सभी अतिथियों ने अभनपुर राज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन संयोजन की मुक्त कंठ से सराहना किए।कार्यक्रम का क्रमिक संचालन सचिव धर्मेन्द्र पटेल व महेन्द्र कुमार पटेल ने किया।

READ MORE : OYO पर फर्जी बुकिंग से पैसे कमाने का आरोप, रितेश अग्रवाल पर 22 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला…

CG NEWS इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव पटेल,कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ,अवध राम पटेल , ईश्वर पटेल,मधुसूदन पटेल ,तोरण ,कोमल पटेल ,नेतूराम पटेल ,केजू राम पटेल,भारत पटेल ,व्यास नारायण पटेल ,संजय पटेल , माधो राम पटेल ,महादेव पटेल ,मिलन पटेल ,टेकराम पटेल ,देमन पटेल ,बुधारू राम पटेल ,संतोष पटेल ,सोमनाथ पटेल ,सुखेंद्र पटेल ,तातू पटेल ,राधेश्याम पटेल ,नोहर पटेल ,राजेंद्र पटेल ,रघ्घु पटेल , संतोष पटेल ,गोपाल पटेल ,अशोक पटेल ,जगन्नाथ पटेल ,शरद पटेल ,दुर्गेश पटेल ,गया पटेल ,योगेंद्र पटेल , रामाधार पटेल ,अश्वनी पटेल ,बालमुकुंद पटेल ,रामगुलाल पटेल ,सखाराम पटेल ,युवा प्रकोष्ठ झड़ी राम पटेल ,गोपेश पटेल ,दुष्यंत पटेल ,कमलेश पटेल,चंद्रहास पटेल ,गीतू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में मरार समाज के लोगों उपस्थिति रही।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button