Chhattisgarh
CG News : जगदलपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, प्रवीण कुमार वर्मा को मिली जिम्मेदारी…

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2015 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को जगदलपुर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वे वर्तमान में जगदलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनकी नई पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है।
Read More : CG NEWS : वनों को आग से बचाने के लिए वन मंडल के द्वारा चलाई जा रही मुहिम
करीब 15 दिनों से जगदलपुर नगर निगम कमिश्नर का पद खाली था, क्योंकि पूर्व कमिश्नर निर्भय वर्मा को अभनपुर भारतमाला परियोजना में 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले के चलते निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से नगर निगम प्रशासन में नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी।