CG NEWS : झीरम घाटी में भी नाम पूछ कर लोगों को मारा गया था, पहलगाम हमले मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान
CG NEWS : झीरम घाटी में भी नाम पूछ कर लोगों को मारा गया था, पहलगाम हमले मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान

CG NEWS : दुर्ग: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले ने न सिर्फ 27 परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। बघेल ने इस हमले की तुलना झीरम घाटी की घटना से करते हुए केंद्र सरकार की सुरक्षा तैयारियों और खुफिया तंत्र पर सवाल उठाए।
CG NEWS : भिलाई के एक निजी होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना से देश की 140 करोड़ जनता आहत है। जो लोग सुकून के कुछ पल बिताने वहां गए थे, वे अब गहरे दुख और भय के साथ लौटे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस हमले की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है।
CG NEWS : भूपेश बघेल ने बताया कि वह प्रेस वार्ता में दो मुख्य मुद्दों पर बात करने आए हैं – पहलगाम हमला और संविधान बचाओ रैली। उन्होंने कहा कि इस हमले में धर्म पूछ-पूछ कर हत्याएं की गईं और लोगों को जबरन कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर पर्यटकों की जान बचाई। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की झीरम घाटी कांड से समानता है, जहां कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को खोया था और वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
CG NEWS : उन्होंने कहा कि झीरम घाटी में भी नाम पूछ कर लोगों को मारा गया था। उस हमले में 33 लोग मारे गए थे, जबकि पहलगाम में 27 जानें गईं। पहलगाम में भी मदद के लिए कोई सुरक्षा बल समय पर नहीं पहुंचा। इस घटना ने झीरम घाटी की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाओं में सहायता समय पर क्यों नहीं पहुंचती? क्या यह इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
CG NEWS : संविधान बचाओ रैली पर बात करते हुए बघेल ने कहा कि देश में आज राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है, महंगाई बढ़ रही है और सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन से पहले ईडी ने कई नेताओं के घरों पर छापे मारे। अहमदाबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।
CG NEWS : नेशनल हेराल्ड को लेकर उन्होंने कहा कि यह संस्था आजादी की लड़ाई में एक अहम स्तंभ रही है और इसे झूठे आरोपों से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता अफवाह फैलाकर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस ने 40 दिन के विशेष अभियान की घोषणा की है, जिसमें संविधान बचाओ रैली भी शामिल है।
CG NEWS : झीरम घाटी हत्याकांड की बात करें तो यह 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की झीरम घाटी में हुआ था। उस समय कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही थी और नक्सलियों ने एक बड़े हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया था। इस हमले में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्या चरण शुक्ल सहित लगभग 30 लोग मारे गए थे। यह घटना देश के राजनीतिक इतिहास का एक बहुत ही दुखद और खौफनाक अध्याय है।