Chhattisgarh

CG News : बेघर बुजुर्ग महिला को पार्षद फिरोज नवाब के सहयोग से नया आशियाना मिला, कुछ साल पहले ढह गया था उनका घर

CG News : बेघर बुजुर्ग महिला को पार्षद फिरोज नवाब के सहयोग से नया आशियाना मिला, कुछ साल पहले ढह गया था उनका घर

फकरे आलम खान, बचेली | CG News : लौह नगरी बचेली के रेतीपारा वार्ड 5 के नीचे कालोनी में एक बुजुर्ग महिला का घर पिछले कुछ समय पहले गिर गया था, जिसके बाद वह महिला बिना छत के केवल प्लास्टिक के बोरे से बने एक अस्थायी घर में रह रही थी। CG News

CG News बरसात और ठंड के मौसम में भी वह उसी अस्थायी आशियाने में रातें बिताती थी, केवल चादर लपेट कर कड़ाके की ठंड से बचने की कोशिश करती थी। एक दिन संटू जी ने इस बारे में बचेली के जनसेवक फिरोज नवाब को बताया कि एक बुजुर्ग महिला इतनी विकट परिस्थितियों में जीवन बिता रही है।

READ MORE: Breaking News : कार और डंपर में भीषण टक्कर से 2 भाजपा नेताओं की मौत, पूर्व विधायक ने जताई हत्या की आशंका

गौरतलब है कि फिरोज नवाब बचेली नगर में जनसेवा के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध हैं। वह रक्तदान और गौ सेवा में अग्रणी रहते हैं और किसी भी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने और उपचार तक उसकी देखभाल करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी यह कार्यशैली उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में पहचान दिलाती है।

READ MORE: Electric Scooter : दर्दनाक हादसा! इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान धमाका, 11 साल की बच्ची की मौत…दो घायल

CG News फिरोज नवाब ने इस बुजुर्ग महिला की परिस्थिति को गंभीरता से लिया और तुरंत घटना स्थल का दौरा किया। वहां महिला से बातचीत करने के बाद, फिरोज नवाब ने उसकी मदद के लिए एक आशियाना बनाने का दृढ़ निश्चय किया। इसके लिए उन्होंने कुछ समाजसेवी साथियों से मदद ली और मिलकर महिला के लिए एक नया घर बनवाया।

READ MORE: MP NEWS : स्पा सेंटरो की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, क्राइम ब्रांच ने आपत्तिजनक हालत में पकड़े 68 युवक-युवतियां, देखें वीडियो

CG News इस नेक काम में विशेष सहयोग देने वाले व्यक्ति थे ओम प्रकाश सोनी, संटू भट्टाचार्य, सतीश प्रेमचंदानी, पंकज घोष और एनएमडीसी के कर्मचारी पी. एल. कलिहारी। इस कार्य की सराहना पूरे नगर में हो रही है और जनसेवक फिरोज नवाब की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

READ MORE: OYO New Rule : OYO का नया नियम: प्रेमिका को होटल में ले जाना चाहते हैं? तो पहले ये ज़रूर जानें

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button