CG News : राज्यपाल रामेन डेका का दंतेवाड़ा दौरा, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
CG News : Governor Ramen Deka visits Dantewada, warmly welcomed by public representatives and district administration officials

फकरे आलम खान, दंतेवाड़ा | CG News : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यपाल के साथ उनके सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना भी उपस्थित रहे।
CG News राज्यपाल के स्वागत के अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक चैतराम अटामी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
READ MORE : CG BREAKING : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…इस काम के लिए मांगे थे रकम
राज्यपाल रामेन डेका ने जिले के विकास में प्रशासन की भूमिका की सराहना की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की प्रशंसा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता तक लाभ पहुंचाने में कोई कोताही न बरतें। CG News
READ MORE : BREAKING NEWS : CBI की बड़ी सफलता! UAE से दो वांटेड अपराधी भारत लाए गए, POSCO और धोखाधड़ी के मामलों में थे फरार