Chhattisgarh

CG News : क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी! नगर पालिका अध्यक्ष ने निभाया वादा, मुंगेली से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

CG News : Good news for the residents of the area! Municipal president fulfilled his promise, bus service started from Mungeli to Ayodhya

मुंगेली | CG News : “पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” द्वारा आज 31 मार्च 2025 से मुंगेली से अयोध्या के लिए नई बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस सेवा बिलासपुर, मुंगेली, पंडरिया होते हुए प्रयागराज से अयोध्या तक जाएगी। बस का अयोध्या पहुंचने का समय: सुबह 9:00 बजे और अयोध्या से वापसी का समय: दोपहर 1:30 बजे होगी।

CG News इस बस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। मुंगेलीवासियों ने नगर पालिका चुनाव से पहले अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा की मांग की थी, जिसे अब पूरा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस सेवा की शुरुआत का वादा किया था और यह वादा अब पूरा किया गया है। यह सेवा धार्मिक और पर्यटन उद्देश्य से यात्रा करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई है।

READ MORE : BREAKING NEWS : ताला कारीगर को IT ने दिया 11 करोड़ का नोटिस, सदमें में परिवार…सरकार से मदद की गुहार

रोहित शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

CG News मुंगेली से अयोध्या के लिए पहली बस को आज रोहित शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष प्रताप राय राजेश, देवेंद्र वैष्णव, अभिलाष सिंह, राहुल रूपवानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईय, मकबूल खान, पार्षद कुलदीप पाटले, अजय साहू, रवि कोसले, और जैकी राजेश भी मौजूद थे। मुंगेली नया बस स्टैंड, बजरंगबली मंदिर के सामने है, जहां आप 9617852839 पर संपर्क के सकते हैं।

“पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” के सूरज यादव ने बताया कि यह सेवा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, और जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। CG News

READ MORE :  Jio Recharge Plan : Jio सिम यूजर्स को बड़ा झटका! आज बंद हो रहा यह बड़ा ऑफर, कल से होंगे इतने रुपये

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button