Chhattisgarh

CG News : घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव: भाजपा से अधिवक्ता सुनील तो कांग्रेस से सोमदेव हो सकते हैं उम्मीदवार

CG News : घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव: भाजपा से अधिवक्ता सुनील तो कांग्रेस से सोमदेव हो सकते हैं उम्मीदवार

गौरी शंकर गुप्ता, घरघोड़ा | CG News : नगर पंचायत चुनाव के निकट आते ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में अध्यक्ष पद के चयन को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। CG News सत्ताधारी पार्टी भाजपा से सुनील सिंह ठाकुर और अरुण पंडा दोनों ही अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस से सोमदेव मिश्रा और सुरेंद्र चौधरी के नाम चर्चा में हैं। CG News

READ MORE: Big Breaking : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रहा ऑपरेशन

घरघोड़ा, जो कि एक पुरानी तहसील है, के विकास में अब तक जो कमी रही है, उसे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर आरोपित किया जा सकता है। आज भी इस नगर में शादी और अन्य आयोजनों के लिए एक उचित मंगलम भवन नहीं है, और नगर को एक अच्छा पार्क तक नहीं मिल सका है। CG News

READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव का निर्विरोध चयन संभव, कल होगा अंतिम निर्णय

व्यापारियों को व्यवसाय विस्तार के लिए नगर पंचायत से अनुमति प्राप्त करने के लिए चक्कर लगाने और धन खर्च करने के बावजूद निराशा का सामना करना पड़ता है। हालाँकि, नगर में दशकों बाद गड्ढे युक्त सड़कों का सुधार हुआ है, जिसका श्रेय वर्तमान भाजपा शासन को दिया जा सकता है। CG News

READ MORE: MP NEWS : भोपाल के अजीबोगरीब चोर: सूने घर में घुसकर कोई पहन रहा ब्रांडेड कपड़े और जूते,नाबालिग चोर खा रहा बनाकर खाना

CG News  भाजपा से सुनील सिंह ठाकुर की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें एक युवा नेता के रूप में समाजिक कार्यों में अग्रणी और एक विजनरी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस से विधायक लालजीत राठिया के करीबी सोमदेव मिश्रा को टिकट मिलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

READ MORE: CG News : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप…देखें वीडियो

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button