CrimeChhattisgarh

CG BREAKING : नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत! 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 इनामी भी शामिल

CG BREAKING : Big victory on Naxal front! 31 Naxalites surrendered, 8 rewardees also included

दंतेवाड़ा | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। इनमें ‘लोन वर्राटू’ और ‘माड़ बचाओ’ जैसे अभियानों के परिणाम स्वरूप, सोमवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में कुल 31 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 8 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

CG BREAKING दंतेवाड़ा जिले में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत 26 माओवादी आत्मसमर्पण करने पहुंचे। इनमें से 3 इनामी नक्सली थे, जिन पर कुल 4.5 लाख रुपये का इनाम था। इन माओवादियों में से 1 आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर, 1 गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, और अन्य विभिन्न पदों पर सक्रिय 20 सदस्य शामिल थे। आत्मसमर्पित माओवादी राजेश कश्यप पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

READ MORE : True Love Story : दो बहनों को हुआ एक-दूसरे से प्यार! पति-पत्नी की तरह रहने की खाईं कसमें, फिर 4 साल बाद…

नारायणपुर में 5 महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर जिले में भी 5 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये महिला नक्सली नेलनार, कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी से जुड़ी हुई थीं।

CG BREAKING 2025 के पहले 3 महीने में अब तक 87 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस आत्मसमर्पण के पीछे ‘माड़ बचाओ’ अभियान और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का प्रभाव देखा जा रहा है, जो नक्सलियों के आत्मसमर्पण की वजह बन रहे हैं।

READ MORE : BREAKING NEWS : आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी, जानें क्या हैं नए रेट

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button