CG NEWS : कुसमी नगर पंचायत में नव निर्मित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना के साथ प्रवेश
CG NEWS : Entry into the newly constructed Chairman/Vice Chairman room in Kusmi Nagar Panchayat with worship

रिपोर्ट – राकेश भारती \ बलरामपुर | CG NEWS : आज कुसमी नगर पंचायत में एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के तहत नव निर्मित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
READ MORE : CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI के तबादले
पूजा अर्चना के पश्चात, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प गुच्छ एवं गुलदस्ता भेंट कर नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा, भाजपा मंडल जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जनपद सदस्य शंकरगढ़ विवेक प्रताप सिंह देव, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भारती, पार्षद अंजू सिन्हा, पारस पाल, राजेश्वर गुप्ता, दीपिका सिंह, केरता राम, लरंग साय, संतोष राम, राकेश राम, गीता भगत, श्रवण गुप्ता, फेकू राम चंद्रावली सोनवानी, अरुण जायसवाल, सब इंजीनियर पैकरा सहित नगर पंचायत कुसमी के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
READ MORE : CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI, SI और ASI के तबादले
यह आयोजन नगर पंचायत कुसमी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसमें धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिला। नव निर्मित कक्ष में पूजा अर्चना से यह संदेश गया कि नगर पंचायत के विकास में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी सम्मान किया जाएगा।