CG News : हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, किसानों की फसल किया बर्बाद, इलाके में दहशत का माहौल…

कोरबा। CG News : कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों छह हाथियों के झुंड ने तीन किसानों की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद कर दी। बताया जा रहा है कि इनमें से दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से यहां पहुंचे हैं और फिलहाल गितकुवारी इलाके के आसपास घूम रहे हैं, जबकि छह अन्य हाथी चिकनीपाली जंगल में देखे गए हैं।
CG News : बताया जा रहा है कि, इस क्षेत्र में अब हाथियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, करतला रेंज में मौजूद हाथी सक्ती जिले की सीमा पार कर फिर से वापस लौट आए हैं। यह गांव दोनों जिलों की सीमा पर स्थित है, जिससे ग्रामीणों को लगातार हाथियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
Read More : CG NEWS : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में रही भक्तों की भीड़, भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्ध, शहद, घी, बेलपत्र, पुष्प से किया जलाभिषेक
कुदमुरा क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से धान की खेती पर निर्भर हैं, लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रात के समय खेतों की रखवाली करने से मना किया है। ऐसे में हाथियों को रोकने का कोई कारगर उपाय नहीं बचा है, जिससे वे लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
CG News : कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का जमावड़ा
वन विभाग के अनुसार, कटघोरा वनमंडल में इस समय 50 हाथियों का झुंड सक्रिय है। इनमें से अधिकतर केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। लगातार बढ़ती हाथियों की संख्या से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं वन विभाग भी इनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।