ChhattisgarhPolitical

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में चुनाव, महापौर पद के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट, 25 जनवरी तक होगी BJP की घोषणा, जानिए रेस में कौन कहां से आगे

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में चुनाव, महापौर पद के लिए दावेदारों की लंबी लिस्ट, 25 जनवरी तक होगी BJP की घोषणा, जानिए रेस में कौन कहां से आगे

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत अन्य नगर निगम शामिल हैं, जिनमें मेयर पद के लिए कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। इस बार मेयर का चुनाव जनता द्वारा किया जाएगा, जिसके कारण दावेदारों की संख्या में इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी महापौर पद के प्रत्याशी का चयन करने के लिए एक कमेटी बनाएगी, जबकि कांग्रेस ने वोटिंग के जरिए उम्मीदवार का चयन करने का निर्णय लिया है।

CG NEWS : 10 निगमों में चुनाव

इन 10 निगमों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने वाली है:
1. रायपुर
2. दुर्ग
3. बिलासपुर
4. रायगढ़
5. जगदलपुर
6. धमतरी
7. कोरबा
8. अंबिकापुर
9. चिरमिरी
10. राजनांदगांव

CG NEWS : महापौर पद के प्रमुख दावेदार

– रायपुर नगर निगम में बीजेपी से शैलेन्द्री परघनिया, प्रभा दुबे, सीमा संतोष साहू, और कांग्रेस से अनीता योगेंद्र शर्मा, डॉ. किरणमयी नायक, वंदना राजपूत जैसे नेता शामिल हैं।
– दुर्ग नगर निगम से बीजेपी की चंद्रिका चंद्राकर और कांग्रेस से जमुना साहू और गायत्री साहू हैं।
– बिलासपुर में बीजेपी के विनोद सोनी, पूजा विधानी, और कांग्रेस के विनोद साहू, लक्की यादव दावेदारी कर रहे हैं।
– रायगढ़ से बीजेपी के परदेशी मिरी और कांग्रेस के खुशीराम मल्होत्रा भी रेस में हैं।
– जगदलपुर, धमतरी, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, और राजनांदगांव में भी कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

CG NEWS : बीजेपी के उम्मीदवारों का ऐलान 25 जनवरी तक

CG NEWS : बीजेपी की प्रदेश इकाई 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशी का ऐलान कर सकती है, साथ ही पार्षद के टिकटों की स्थिति भी स्पष्ट होगी। हाल ही में बीजेपी ने कोर ग्रुप की बैठक की थी, जिसमें मंथन किया गया था कि महापौर पद के प्रत्याशी के नाम की सूची तैयार की जाएगी।

CG NEWS : महिला मेयर का आरक्षण

इस बार पांच नगर निगमों में महिला मेयर चुनी जाएंगी। रायपुर नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई हैं, जिसमें 9 सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। चुनाव की तैयारियों के बीच ये दावेदार अपनी मेहनत और उम्मीदों के साथ महापौर पद की ओर अग्रसर हैं, और सभी की नजरें अब बीजेपी की आधिकारिक घोषणा पर हैं।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button