EntertainmentInternationalNationalSports

MI vs GT : आज मुंबई से टकराएंगे टाइटंस, देखने को मिलेगा कांटे की टक्कर! जानें किस टीम का पलड़ा भारी…?

 

नई दिल्ली। MI vs GT : आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में आज (शनिवार) गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगी।

Read More : CG NEWS : दंतेवाड़ा: पुलिस ने 5 माओवादी सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

MI vs GT : दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक
मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

MI vs GT : हेड टू हेड: कौन किस पर भारी?
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 3 और मुंबई ने 2 मैच जीते हैं। शनिवार को होने वाले मुकाबले में मुंबई के पास हेड टू हेड रिकॉर्ड 3-3 से बराबर करने का मौका होगा, जबकि गुजरात बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी।

Read More : Anganwadi Timing Changed : बच्चों को मिलेगी थोड़ी राहत, आंगनबाड़ी के समय में हुआ बदलाव, अब सिर्फ 4 घंटे होंगे संचालित…

MI vs GT : 2023 में हुए मुकाबले:
– 35वां मैच: गुजरात ने मुंबई को 55 रन से हराया।
– 57वां मैच: मुंबई ने वापसी करते हुए गुजरात को 27 रन से हराया।
– क्वालिफायर 2: गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button