CG Assembly Winter session : आज से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, सत्ता पक्ष कई विधेयक करेगी पेश, पूछे जाएंगे 814 प्रश्न…

रायपुर। CG Assembly Winter session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र 5 दिनों तक चलेगा इस दौरान विपक्षी पार्टी भी सरकार को साधने के लिए जोरो की तैयारी पर है विपक्ष पार्टी इस बार सदन में धान खरीदी और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को घेरते नजर आने वाली है।
Read More : CG Assembly Winter session : 16 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, पूछे जाएंगे 814 प्रश्न…
CG Assembly Winter session : कई विधेयक करेंगे पेश
पहला विधेयक विधानसभा सदस्यों के वेतन, भत्तों और पेंशन से संबंधित होगा। दूसरा विधेयक भू-राजस्व संहिता में संशोधन का है। तीसरे और चौथे विधेयक नगर पालिका और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन करेंगे। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दूसरे अनुपूरक बजट को भी इस सत्र में पेश किया जाएगा।
CG Assembly Winter session : इस सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 814 प्रश्न पूछे हैं, और 140 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, 12 आशासकीय संकल्प, 12 शून्यकाल सूचनाएं और 57 याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।