CG News : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनी
CG News : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनी

लोरमी | CG News : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी शहर के तुलसाघाट वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 18 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। नगरवासियों ने इन कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। CG News इसके साथ ही उन्होंने लोरमी हाईस्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और झाफल एवं बंधवा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोहों में शिरकत की। CG News
READ MORE: Big Breaking : बीजापुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 माओवादियों के मारे जाने की खबर, सुबह से चल रहा ऑपरेशन
साव ने तुलसाघाट में 14 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन किया, जहां 80 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर चर्चा की और लोगों से उनके अनुभव सुने। साथ ही उन्होंने तुलसाघाट में मनियारी नदी पर पुलिया बनाने का वादा किया और निर्माणाधीन सतनाम भवन का भी निरीक्षण किया। CG News
READ MORE: CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव का निर्विरोध चयन संभव, कल होगा अंतिम निर्णय
उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साव ने बताया कि सरकार ने लोरमी शहर में विकास के लिए एक साल में 53 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
लोरमी हाईस्कूल मैदान में 44 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए उन्होंने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत स्कूल की बाउंड्रीवाल और मैदान में बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात्रि समय में धार्मिक और सामाजिक आयोजन भी संभव हो सकेंगे। CG News
READ MORE: Breaking News : स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 बच्चे सहित शिक्षिका घायल…
झाफल के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में साव ने सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया और कहा कि यहां पर सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप नैतिक शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने गांव में कई विकास कार्यों के बारे में बताया, जिसमें धान उपार्जन केंद्र का चबूतरा निर्माण और लोरमी से गौरव पथ निर्माण के लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। उन्होंने स्कूल के लिए 10 लाख रुपए और नवधा रामायण मंच के निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की। CG News
READ MORE: Curry Leaves Benefits : रोज सुबह 5 कड़ी पत्ते चबाने से मिलेंगे ये लाभ, बालों के लिए है संजीवनी बूटी
बंधवा में आयोजित युवा सम्मान एवं वार्षिकोत्सव समारोह में साव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा भी की। साव ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और लोरमी में एक हाईटेक लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) की भी योजना है। CG News
READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में साधुओं ने बिजली ठेकेदारों और मुंशी समेत 15 लोगों को पीटा, 8 घायल…मचा हंगामा