ChhattisgarhCrime
CG News : नदी में तैरते हुए मिली बुजुर्ग की लाश, नहाने के दौरान हुआ हादसा…

रायगढ़। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग नहाने के लिए घर से निकला था। लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। इसके बाद सुबह उसकी पानी में तैरती लाश मिली। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। मृतक चतुर सिंह (62 साल) ग्राम सलिहारी गांव का निवासी था।
Read More : CG NEWS : 35 लाख यादव के भावनाओं को बीजेपी सरकार ने पहुंचाया कुठाराघात, मंत्रिमंडल तथा निगम मंडलों में की गई नियुक्ति से समाज की अपेक्षा से समाज में आक्रोश
CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और नदी में उनकी तलाश शुरू कराइ गई। रात में उसका कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह फिर से नदी के पास खोजबीन शुरू की गई। सुबह पाया गया कि, चतुर सिंह की लाश आईटीआई कसडोल के पीछे पानी के उपर देखी गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।