Chhattisgarh

CG NEWS : मई से फिर शुरू होगा कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान, दुर्ग से होगी राज्य स्तरीय रैली की शुरुआत

CG NEWS : Congress' 'Save Constitution' campaign will start again from May, state level rally will start from Durg

रायपुर। CG NEWS :  कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, अब मई माह से दोबारा शुरू होने जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हो चुकी है, और अब मैदान में उतरने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

READ MORE : BOLLYWOOD NEWS : गर्मियों में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का तापमान-इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर धमाल मचाएंगी ये 8 नई रिलीज

जानकारी के अनुसार, इस अभियान की राज्य स्तरीय शुरुआत दुर्ग जिले से होगी। इसके बाद अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि अभी तक औपचारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी जाएगी।

सिर्फ प्रचार नहीं, संगठन को भी मिलेगी मजबूती
कांग्रेस इस अभियान के जरिए केवल संविधान बचाने का संदेश नहीं देगी, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का भी प्रयास करेगी। संगठन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

देशभर में एक साथ चलेगा अभियान
AICC के नेतृत्व में यह अभियान पूरे देश में एक साथ चलाया जा रहा है। आज ही जयपुर में एक बड़ी रैली आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिरकत की। संभावना है कि छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय रैली में भी कोई बड़ा राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेगा।

READ MORE : BOLLYWOOD NEWS : गर्मियों में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का तापमान-इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर धमाल मचाएंगी ये 8 नई रिलीज

मोदी सरकार और बीजेपी पर सीधा हमला
करीब 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस मोदी सरकार और बीजेपी पर सीधे प्रहार करेगी। पार्टी द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार, ‘विपक्षी नेताओं पर बदले की कार्रवाई’, ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमले’ और ‘लोकतंत्र पर खतरा’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं की सक्रियता की होगी जांच
‘संविधान बचाओ’ अभियान कांग्रेस संगठन के लिए एक परीक्षण भी होगा। जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता की निगरानी की जाएगी। जो कार्यकर्ता जनता के बीच ज्यादा सक्रिय और प्रभावी दिखेंगे, उन्हें भविष्य में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में तरजीह दी जाएगी।

READ MORE : BOLLYWOOD NEWS : गर्मियों में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का तापमान-इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर धमाल मचाएंगी ये 8 नई रिलीज

संगठन को चाहिए नई ऊर्जा
गौरतलब है कि अहमदाबाद अधिवेशन में जिला अध्यक्षों को अधिक अधिकार देने की घोषणा के बावजूद, अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) से निर्देशों के अनुसार ही काम हो रहा है। ‘संविधान बचाओ’ अभियान के जरिये कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने की कोशिश कर रही है।

 

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button