CG NEWS : नपं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, मुलचंद पांडे को मिली नई जिम्मेदारी, कांग्रेस की सेंधमारी नहीं आई काम
CG NEWS : नपं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, मुलचंद पांडे को मिली नई जिम्मेदारी, कांग्रेस की सेंधमारी नहीं आई काम

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद का फैसला बहुत ही रोमांचक रहा, उपाध्यक्ष पद का फैसला पर्ची से हुआ। दोनों उम्मीदवारों ने नाम की पर्ची बनाई गईं। पर्ची की प्रक्रिया में भाजपा के मूलचन्द पाण्डे ने जीत हासिल की। हालांकि चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा। 18 मार्च मंगलवार को चुनाव से पहले वार्ड क्रमांक 01 के भाजपा पार्षद राजेश सोना ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया।
CG NEWS : इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। चुनाव में राजेश सोना को कांग्रेस ने अपना दावेदार बना कर उपाध्यक्ष पद के चुनाव की समीकरण को बिगाड़ दिया था। उपाध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस की ओर राजेश सोना और भाजपा की ओर से मूलचंद पाण्डे ने दावेदारी की। मतदान में दोनों उम्मीदवार को 8-8 वोट मिले। बराबर होने की स्थिति में पीठासीन अधिकारी द्वारा सभी की राय से पर्ची प्रक्रिया से चुनाव करवाया गया। जिसके बाद दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची बनाकर निकाली गई। पर्ची में भाजपा के उम्मीदवार मूलचन्द पांडे की किस्मत खुली और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जीत के बाद भाजपाइयों ने खुशी मनाये हुए मूलचंद पाण्डे जिंदाबाद के नारे लगाए गए, सभी को जीत की मिठाई खिलाकर बधाई भी दिए ।
CG NEWS : सत्य की हुई जीत, बेइमान को मिली हार, गद्दार पर होगी कार्यवाही–भाजपा प्रवेक्षक
CG NEWS : फरसगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव हेतु भाजपा के प्रवेक्षक के रूप में आए गोपाल दीक्षित ने कहा कि सब से रायसुमारी कर मूलचंद पाण्डे को उपाध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में उतारा और जीत हासिल की। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उपाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार नहीं था। और उन्होंने खरीद फरोख्त की बात कर भाजपा के पार्षद को खरीद कर उसे ही अपना उमीदवार बनाया। कांग्रेस इतनी डींगे हांकती है, उनके पास उनका खुद का उपाध्यक्ष प्रत्याशी नहीं था तो भाजपा के एक पार्षद को सेंधमारी कर ले गए और प्रत्याशी बनाया। पर न्याय होता ऊपर वाला जा है जिसने गद्दारी की उसके साथ कभी न्याय नहीं हो सकता है। सत्य की जीत होती है। आज भाजपा का प्रत्याशी उपाध्यक्ष बनकर आया है । जिससे कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। वही जिसमें पार्टी से दगाबाजी की है उसे पार्टी से निष्कासित कर कार्यवाही किया जाएगा ।
CG NEWS : जीत मेरी नहीं संगठन की है–मूलचंद पांडे
CG NEWS : नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मूलचंद पाण्डे ने कहा कि भाजपा ने मुझ पर भरोसा कर एक कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाया है, जिसके लिए मैं भाजपा के शीर्ष नेताओं कार्यकताओं और नगरवासियों का आभारी हु । यह जीत मेरी नहीं संगठन की है। मैं नगर विकास के लिए सभी पार्षदों के मिलकर तालमेल बनाकर चलूंगा।
CG NEWS : यह रहे मौजूद
CG NEWS : इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, नपं अध्यक्ष प्रशांत पात्र, पर्यवेक्षक गोपाल दीक्षित, विशु सिकदार, चंपा पांडे, दीपेंद्र मशीह, हेमचंद देवांगन, प्रवीण राव, गन्नू जायसवाल, जैन पाल, मुकेश पांडे, मोहित सिंह समेत भाजपा के सभी पार्षद व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।