CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं को जोश और एकता का दिया संदेश
CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं को जोश और एकता का दिया संदेश

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- फरसगांव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बड़े जोश और उत्साह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी व उनके समर्थक उपस्थित रहे।
CG NEWS : यह सम्मेलन पार्टी की विचारधारा और नीतियों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया , जो आगामी चुनावी रणनीति और विजय संकल्प को सुदृढ़ करने पर चर्चा किया।
इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी के उद्देश्यों के प्रति एकजुट होने और सफलता के लिए संगठित प्रयास करने का संदेश दिया गया। सम्मेलन में स्थानीय व प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
CG NEWS : भाजपा को मिलेगा जनता का भरोसा–टेकाम
CG NEWS : वही केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोंडागांव जिले के तीनों नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत कर आएगी। हमारे बूथ लेबल के कार्यकर्ता से लेकर जिले में प्रशांत में देश भर में जो वरिष्ठ नेता हैं उनका लगातार मार्गदर्शन और प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है । हमारे वार्डो में प्रत्येक नगरीय क्षेत्र के मुख्यालयों में कुछ दिन के बाद पंचायत चुनाव के दृष्टि से भी हमारे कार्यक्रम बन कर के तैयार हो चुके है। हमने खाश कर के जो घोषणा पत्र जारी हुआ है जिसमें महिलाओं के लिए नवजवानों के लिए और किसानों के लिए ऐसे ऐसे योजनाओं को शामिल किया है। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को एक विकसित राज्य के रूप में 2048 की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है बहुत सफलता पूर्वक कार्य कर रही है। इन्हीं योजनाओं को देखते हुए जनता भाजपा को अपना समर्थन देकर जीत दिलाएगी, क्योंकि जनता ने विधानसभा औऱ लोकसभा में जीत दिलाई हैं भाजपा पर जनता जनार्दन को भरोसा हैं।
CG NEWS : इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, तरुण साना, झारीराम सलाम, विशु सिकदार, गणेश दुग्गा, प्रवीण राव, दीपेंद्र मशीह, प्रवीण पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।