CG News : भाजपा ने लोरमी नगर पालिका चुनाव के लिए संकल्प पत्र किया जारी, जनता को दी बेहतर विकास की राह
CG News : भाजपा ने लोरमी नगर पालिका चुनाव के लिए संकल्प पत्र किया जारी, जनता को दी बेहतर विकास की राह

लोरमी | CG News : भारतीय जनता पार्टी ने लोरमी नगर पालिका चुनाव के लिए अपने बड़े-बड़े वादों के साथ संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा ने नगर निगम स्तर के इस घोषणा पत्र के माध्यम से लोरमी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए रोड मैप जनता के सामने रखा है। CG News भाजपा प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा ने कहा कि इस संकल्प पत्र के जरिए हमने शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सुविधाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया है। CG News
हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमारे संकल्पों पर भरोसा करेगी, क्योंकि हमारे विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एक साल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं, जिससे जनता को दूसरी पार्टी की ओर देखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। CG News
READ MORE: CG Crime : वारंट तामिली के दौरान चोरी की 4 दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने स्वीकारा
भा.ज.पा. के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने घोषणा की कि लोरमी में खड़िया बांध से मीठा पानी पहुंचाया जाएगा, इसके लिए तीन जल टंकियों का निर्माण किया जाएगा और हर गली में पाइपलाइन का विस्तार कर घर-घर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, गरीबों को पीएम आवास दिए जाएंगे। मनियारी नदी के तट पर रिवर फ्रंट और चौपाटी का निर्माण महानगरों के तर्ज पर किया जाएगा। बिजली संकट से निपटने के लिए नए सब स्टेशन और ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, साथ ही सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाएंगे। भाजपा ने हाईटेक लोरमी कारीडोर निर्माण की भी बड़ी घोषणा की है। CG News
READ MORE: CG Crime : सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार…50 लाख की संपत्ति जब्त
संकल्प पत्र में लोरमी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नियमित सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था की जाएगी। लोरमी बस स्टैंड का उन्नयन, उद्यान और तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। युवाओं के लिए व्यायामशाला की व्यवस्था की जाएगी और 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी और नगर में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा।
READ MORE: CG BREAKING : वायरल छत्तीसगढ़ का खबर का असर! प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों की बिक्री करने वाले पान दुकान संचालक और मालिक गिरफ्तार, आरोपी होम डिलिवरी के माध्यम से पहुंचाते थे सामान
इस संकल्प पत्र के जारी होने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा के साथ भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा, विनय साहू, दिनेश कश्यप, रवि शर्मा, महेंद्र खत्री, घनश्याम राजपूत और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। CG News