Chhattisgarh

CG News : भाजपा ने दोरनापाल नपं अध्यक्ष पद के लिए राधा नायक को बनाया उम्मीदवार, बोलीं- जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी

CG News : भाजपा ने दोरनापाल नपं अध्यक्ष पद के लिए राधा नायक को बनाया उम्मीदवार, बोलीं- जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी

रामकुमार भारद्वाज, सुकमा | CG News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से बस्तर संभाग के नगर पंचायत चुनावों के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया गया है। इसमें सुकमा जिले के नगर पंचायत दोरनापाल के लिए राधा नायक को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। CG News

राधा नायक एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं और पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए लगातार अपनी सेवाएं देती रही हैं। उनके इस समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा ने उन्हें नगर पंचायत दोरनापाल का अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। राधा नायक इस क्षेत्र में एक बार उपाध्यक्ष और एक बार पार्षद रह चुकी हैं, और उनका अनुभव उन्हें इस पद के लिए योग्य बनाता है। CG News

READ MORE: Breaking News : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, कलेक्टर ने 42 अधिकारी-कर्मचारियों को भेजा नोटिस… 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

राधा नायक ने भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत दोरनापाल के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। CG News

READ MORE: CG Breaking : BJP में बगावत! जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप…

राधा नायक की उम्मीदवारी से भाजपा को अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है, क्योंकि उनके पास स्थानीय मुद्दों और जनता की समस्याओं को सुलझाने का अच्छा अनुभव है। आगामी चुनावों में उनका नेतृत्व पार्टी को जीत दिलाने में अहम साबित हो सकता है। CG News

READ MORE: CG Breaking : कांग्रेस ने 2 नगर निगम और 7 पालिकाओं के पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में देखिए किसे कहां बनाया उम्मीदवार…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button