Chhattisgarh

CG Breaking : राज्यपाल के काफिले की गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत…

अंबिकापुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, यहां राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

CG Breaking : मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका दो दिवसीय दौरे पर सरगुजा आए हुए थे। शुक्रवार को उनका प्रवास मैनपाट के उल्टापानी इलाके में था। इसी दौरान एक महिला, जो अपने भाई के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थी, वहां से लौट रही थी। तभी राज्यपाल के काफिले की एक गाड़ी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More : CG BREAKING : रायपुर निगम का बजट इस बार होगा पहले से कम! मेयर मीनल कल करेंगी पेश, जानिए संभावित घोषणाएं…

CG Breaking : हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रशासन ने महिला को तुरंत नर्मदापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

CG Breaking : राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द

इस दुर्घटना के बाद राज्यपाल रामेन डेका के मैनपाट के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। वे सैनिक स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब वे सड़क मार्ग से रायपुर लौट गए हैं।

Read More : CG BREAKING : तेज रफ्तार कार दुकान में जा घुसी, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 4 घायल…गुस्साए लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम और तोड़फोड़

CG Breaking : प्रशासन अलर्ट, जांच जारी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहा है कि हादसे की असली वजह क्या थी। राज्यपाल के काफिले की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button