National

Ram Navami 2025 : देशभर में आज मनाया जा रहा है रामनवमी पर्व, इस तरह करें भगवान की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

 

नई दिल्ली। Ram Navami 2025 : आज देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। रामनवमी एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। इस बार नवमी तिथि 6 अप्रैल सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक का है। वहीं, राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

Ram Navami 2025 : पृथ्वी पर दुष्टों का संहार करने के लिए श्री राम ने लिया था जन्म
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी. सबसे बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था. वहीं कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया था. भगवान राम विष्णुणजी के सातवें अवतार थे. त्रेता युग में धरती पर आसुरी शक्तियों का प्रकोप और अत्याथचार बढ़ गया. तो श्री हरि ने राजा दशरथ और माता कौशल्यार की संतान के रूप में जन्म लिया था. उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगा दिया था. यही वजह है कि भगवान राम के जन्मदिन के रूप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है.

Read More : Ram Navami 2025 : कब है राम नवमी, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2025 : रामनवमी पूजा विधि:
रामनवमी के दिन पूजा करने के लिए एक विशेष विधि होती है, जिसे विधिपूर्वक करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है:

1. स्नान और शुद्धता: पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके शुद्ध और स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें।

2. पुजन सामग्री: पूजा स्थल पर चौकी बिछाएं और उस पर लाल या पीला वस्त्र रखें। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों या तस्वीरों की स्थापना करें।

3. पूजा सामग्री: पूजा में चंदन, रोली, धूप, फूल-माला, नैवेद्य और भोग अर्पित करें। इसके बाद रामायण, रामचरितमानस, और रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

4. आरती और प्रसाद: पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धापूर्वक आरती करें और प्रसाद वितरित करें।

Read More : Aaj Ka Panchang : शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

Ram Navami 2025 : राम जी के प्रमुख मंत्र:
1. ॐ श्री रामाय नमः
2. श्री राम जय राम कोदण्ड राम
3. राम तारक मंत्र: श्री राम जय राम जय जय राम
4. राम गायत्री मंत्र:
“ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्”
5. राम ध्यान मंत्र:
“ॐ आपदामपहर्तारम् दाताराम् सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामम् श्रीरामम् भूयो-भूयो नमाम्यहम्॥”

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button