Chhattisgarh

CG News : बीएड डिग्रीधारियों का महीनों से प्रदर्शन! 3000 परिवारों का भविष्य संकट में, CM को बताया पत्थर दिल…

CG News : बीएड डिग्रीधारियों का महीनों से प्रदर्शन! 3000 परिवारों का भविष्य संकट में, CM को बताया पत्थर दिल...

रायपुर | CG News : हम, बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, वर्तमान में अत्यधिक असमंजस और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। वर्ष 2023 में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञापन (दिनांक 4 मई 2023) के तहत सहायक शिक्षक के पद पर हमारा चयन हुआ। लेकिन माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका क्रमांक 3541/2023 एवं अवमानना प्रकरण 970/2024 के परिणामस्वरूप, हमारी सेवाएं 30 दिसंबर 2024 से समाप्त करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। CG News इससे लगभग 2,897 सहायक शिक्षकों और उनके परिवारों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यह मुद्दा बीएड अभ्यर्थियों द्वारा प्रेस क्लब में उठाया गया और उन्होंने एक बार फिर से अपनी समस्याएं सामने रखीं। CG News

READ MORE: Prayagraj Maha Kumbh Mela : प्रयागराज में महाकुंभ की धूम: 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, विदेशों से आए श्रद्धालु

प्रेसवार्ता के दौरान यह बताया गया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगभग डेढ़ साल नौकरी भी कर चुके हैं। साथ ही राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान जिनकी तबियत बिगड़ रही है, उन्हें गलत ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल पर न तो पानी की व्यवस्था कराया गया है और न ही ठीक से बैठने के लिए। प्रसाधन में गंदगी का आलम है, जिनका उपयोग करना दूभर है। यह सब समस्या बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्थर दिल बताया है। CG News

आपको बता दें कि न्यू रायपुर के तुता धरना स्थल में बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वही प्रेसवार्ता को आलोक शुक्ला, संजय पराते और अंकित चौबे सहित कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है। CG News

READ MORE: CG Politics : ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस बुलाकर फेंकवा दूंगा, उद्योग मंत्री का महिलाओं को धमकी भरा बयान, वीडियो वायरल, पूर्व सीएम ने कही ये बात

मुख्य मुद्दे-

1. सीधी भर्ती 2023, छत्तीसगढ़ राज्य भर्ती नियम 2019 के तहत तत्कालीन राज्यपाल के अनुमोदित गजट के अनुसार हुई।
2. चयन प्रक्रिया में व्यापम परीक्षा के माध्यम से मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर नियुक्ति मिली।
3. चयनित 3000 शिक्षकों में से लगभग 71% अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय से हैं।
4. एक वर्ष से अधिक समय से हम बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूर अंचलों में सेवा दे रहे हैं।
5. सरकार द्वारा दिए सेवा सुरक्षा के आश्वासन से अधिकांश शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बैंक लोन लिया और जीवन के बड़े फैसले किए, अब उनका भविष्य क्या होगा? CG News

READ MORE: Sad News : छोटी सी लापरवाही… और बच्चे की चली गई जान! पतंग लूटने के दौरान ट्रैक्टर से टकराया 8 साल मासूम, मौके पर ही मौत

ये हैं मांगें-

1. एक बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षक को अंतर्विभागीय समिति में छठे सदस्य के रूप में शामिल किया जाए।
2. समायोजन से जुड़े उचित निर्णय तक हमारी सेवाओं को जारी रखा जाए या वेतन को बरकरार रखा जाए।
3. समयबद्ध तरीके से समिति रिपोर्ट प्रस्तुत कर उसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए।

READ MORE: Health Tips : सर्दी के मौसम में रोज पीएं तुलसी पत्तियों की चाय, मिलेंगे कई गजब के फायदे, पढ़े पूरी खबर…

पूरे नियमों के तहत हुई थी नियुक्ति

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन. सी.टी.ई.), नई दिल्ली वह संस्था है जो शिक्षकों की योग्यता का निर्धारण करती है. इस संस्था में स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्ववि‌द्यालय अनुदान आयोग, एन.सी.ई.आर.टी., सी. बी. एस. ई. नीति आयोग आदि प्रमुख संस्थाओं के शिक्षाविद शामिल हैं। इस तस्था के ‌द्वारा तन 2018 में एक गजट प्रस्तुत कर 6 माह के ब्रिज कोर्स की व्यवस्था के साथ बीएड को प्राथमिक शालाओं में शिक्षण हेतु मान्यता प्रदान की गई थी, जिसे भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। चूंकि एन. सी.टी.ई एक केंद्रीय वैधानिक निकाय है, अतः भारत का प्रत्येक राज्य इस संस्था द्वारा जारी अधिसूचना को मानने हेतू बाध्यकारी है। इसीलिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम (2019), उतीसगढ़ का राजपत्र (2023) तथा विभाग द्वारा जारी सीधी भर्ती (2023) के विज्ञापन में भी व्यावसायिक शिक्षा बी.एड को सहायक शिक्षक पद हेतु आवश्यक शैक्षणिक अहर्ता के रूप में रखा गया था। अभ्यर्थियों ने विज्ञापित पर्दा की अहर्ता के अनुरूप ही आवेदन किया, परीक्षा दिलाई तथा उच्चकोटि के अंक प्राप्त कर नियुक्ति पाई। CG News

READ MORE: BIG BREAKING : घर में मिली भाई-बहन की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

विगत एक महीने से जारी संघर्ष-

14 दिसंबर, अनुनय यात्रा (पैदल मार्च)

बीएड सहायक शिक्षकों ने 14 दिसंबर को अंबिकापुर से रायपुर तक बदल अनुनय यात्रा शुरू की गई थी। रायपुर पहुंचने के बाद 19 दिसंबर से यात्रा धरने में बदल गई। इसे वायपुर का सरकार और जनप्रतिनिधियों को अपनी पीड़ा सुनाने के लिए पत्र भी भेजे।

22 दिसंबर, ब्लड डोनेशन कैंप

धरना प्रदर्शन शुरु होने के बाद, शिक्षकों ने 22 दिसंबर को धरना स्थल में ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस शिविर मैं शिक्षकों ने रक्तदान कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया कि वे समाज और देश की भलाई के लिए समर्पित हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। CG News

READ MORE: CG CRIME NEWS : 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बिस्किट खिलाने के बहाने दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

26 दिसंबर, सामूहिक मुंडन

आंदोलन में बैठे सहायक शिक्षकों ने अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान खींचने के लिए सामूहिक मुंडन कराया। पुरुषों के साथ महिला टीचर्स ने भी अपने बाल कटवाए। कहा, ये केवल बालों का त्याग नहीं बल्कि उनके भविष्य की पीड़ा और न्याय की आवाज है।

28 दिसंबर, यज हवन

आंदोलन पर बैठे शिक्षकों ने मुंडन के बाद यज्ञ और हवन करके प्रदर्शन किया। कहा कि, यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई, तो आगे सांकेतिक सामूहिक जल समाधि लेने को मजबूर होंगे।

READ MORE: Bijapur News : पत्रकार मुकेश चंद्राकर का अस्थि कलश टूटा हुआ मिला, परिजनों ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी से शिकायत

29 दिसंबर, भेट

आदिवासी महिला शिक्षिकाओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2 घंटे तक बंगले के सामने मुलाकात के लिए डटे रहे। CG News

30 दिसंबर, जलसमाधि

को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर लेकर जल सत्याग्रह किया। देर रात तक लगातार 8 घण्टे पानी में खंडे पदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर जटल है। सरकार तक में संदेश देना चाहते हैं कि सुशासन में हमारी नौकरी भी बधा ली जाए और समायोजन किया जाए।

1 जनवरी, पेराव

सभी प्रदर्शनकारियों ने मिलकर माता स्थित बीजेपी कार्यालय कुमाऊ ठाकरे परिसर का घेराव कर दिया। यहाँ 30 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

2 जनवरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

READ MORE: Suspended : स्कूल में शिक्षिका के साथ अभद्रता करता था शिक्षक, तत्काल प्रभाव से हुए सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

3 जनवरी, अन्नत्याग

मागे पूरी नहीं होने से नाराज सहायक शिक्षकों ने अन्नत्याग कर सामूहिक अनशन शुरू किया। CG News

6 जनवरी, मताधिकार त्याग

राज्य निर्वाचन आयोग जाकर मतदाता परिचय पत्र लौटाका मतदान का बहिष्कार किया गया, चुनाव आयुक्त के नामः जापन दिया गया।

7 जनवरी शालेय शिक्षक संघ ने आदोलन को अपना समर्थन दिया

READ MORE: UP NEWS : बड़ा हादसा : पौड़ी में यात्री बस 100 मीटर गहरी खाईं में गिरी, बस में सवार 6 यात्रियों की मौत….कई घायल

8 जनवरी, बिरगांव रैली

बीएड प्रशिक्षितों के समर्थन में छत्तीसगढ़ मुक्ति मौर्या ने आमसमा की तथा रैली निकाली।

10 जनवरी, शवयात्रा

NOTE यानि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन की शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। CG News

12 जनवरी, दण्डवत प्रणाम

माना बस्ती से शदाणी दरबार तक दंडवत यात्रा निकाली गई।

READ MORE: CG NEWS : सराफा कारोबारी की हत्या ड्राइवरों ने की थी, पुलिस का खुलासा, अपराधियों ने पहचाने जाने के डर से दिया वारदात को अंजाम, दुकान में लूट की थी प्लानिंग

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button