Chhattisgarh

CG News : कार्यस्थल पर लैंगिक अपराधों से महिलाओं का संरक्षण विषय पर हुआ जागरूकता शिविर, अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

CG News : Awareness camp held on the protection of women from sexual crimes at workplace, awareness created about rights

फकरे आलम खान, बचेली | CG News : आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा बचेली तालुका में ‘महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम, 2013’ पर कार्यशाला और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। CG News

CG News इस कार्यशाला में अविनाश कुमार दुबे, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के अलावा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी बताया, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

READ MORE : CG News : दंतेवाड़ा से बचेली तक सड़क निर्माण कार्य पूरा, बचेली से किरंदुल तक कार्य में तेजी…

CG News कार्यशाला में बचेली से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग, नगर पालिका, शिक्षा विभाग से बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने न केवल कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त की, बल्कि अन्य महिलाओं के बीच इन कानूनों का प्रचार-प्रसार करने और जागरूकता फैलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

READ MORE : Apple Foldable iPhone : एप्पल के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स आई सामने, जानें डिजाइन, बैटरी और क्या होगी कीमत…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button