Chhattisgarh

CG News : सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल चांदो में सक्रिय कार्यकर्ता की हुई बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

CG News : सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल चांदो में सक्रिय कार्यकर्ता की हुई बैठक, कई विषयों पर हुई चर्चा

CG News : राकेश भारती /कुसमी/बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल चांदो में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ताओं का बैठक का आयोजन स्थानीय वन विभाग के निरीक्षण कुटीर चांदो में किया गया। जिसमें सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सहित इस कार्यक्रम के प्रभारी अजीत सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष चांदो शिव शंकर शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चांदो मंडल के सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित काफी संख्या में भाजपा के संयोजक , सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, भाजपा संगठन के निर्देशानुसार उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा बारी बारी से भाजपा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की बात कहते हुए केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया गया , तथा यह कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी गांव गरीब किसान आम जनता की पार्टी है जो सभी के साथ रहकर सबका विकास के बारे में हमेशा सोचती है ,

 

 

CG News : आज के इस कार्यकर्ता सम्मेलन मंडल चांदो की बैठक में इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमी बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष कुसमी अशोक सोनी,कार्यक्रम के प्रभारी अजीत सिंह , चांदो मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, श्याम सुंदर सिंह,सत्यनारायण गुप्ता ,अशोक गुप्ता ,देवसागर गुप्ता , कलापति नाग सहित चांदो मंडल के समस्त पदाधिकारीगण , सभी मोर्चा के पदाधिकारीगण सहित शक्तिकेंद के प्रभारी ,संयोजक , सह संयोजक ,बूथ अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button