Uncategorized

CG News : डी.ए.वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा में 76वां गणतंत्र दिवस उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया, विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट भी किया

CG News : डी.ए.वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा में 76वां गणतंत्र दिवस उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया, विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट भी किया

सत्येन्द्र तिवारी, दंतेवाड़ा | CG News : डी.ए.वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जावंगा में इस वर्ष 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन हमारे लिए गर्व और स्वाभिमान का प्रतीक है। CG News इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गीदम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलराम ध्रुव उपस्थित थे। प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ अर्पित किया। CG News

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और झंडे को सलामी दी। प्रत्येक हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया, जो कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा रहा। CG News

READ MORE: BIG BREAKING : भाजपा ने की 10 नगर निगम महापौर के प्रत्याशियों की घोषणा, मीनल चौबे रायपुर से उम्मीदवार…देखें पूरी लिस्ट

इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें गीत, भाषण, कविता और नृत्य शामिल थे। छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

READ MORE:  CG Breaking : महाकुंभ से लौटते समय छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक सड़क हादसे में घायल, दो अन्य की हालत गंभीर…अस्पताल में भर्ती

मुख्य अतिथि बलराम ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जिसमें हम सभी जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर एकजुट होते हैं और इसे गर्व के साथ मनाते हैं। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान को याद करने का दिन है और हमें उनके योगदान पर गर्व है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और युवा पीढ़ी इस देश के भविष्य को आगे बढ़ाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे उन्नति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इसे प्रगति के मार्ग पर ले जाएं।” CG News

READ MORE:  Republic Day 2025 : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का भव्य परेड! PM मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा…

कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभिभावकों ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को और भी शानदार बनाया, जिससे बच्चों का मनोबल और अधिक बढ़ा। इस प्रकार 26 जनवरी का यह राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। CG News

READ MORE:  CG Breaking : निकाय चुनाव 2025 में भाजपा का बड़ा दांव! 47 नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में इन नेताओं को भी दिया मौका…देखें

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button