
नई दिल्ली | BIG BREAKING : झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कांके चौक के पास उस समय हुई जब वह एक चाय की दुकान पर खड़े थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
BIG BREAKING बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा- “बीजेपी रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या की खबर से स्तब्ध हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।”
भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल टाइगर जी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से स्तब्ध हूं।
अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 26, 2025
READ MORE : BREAKING NEWS : बर्थडे पार्टी में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार…रेस्टोरेंट सील
हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
BIG BREAKING मरांडी ने इस घटना के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा- “जब पुलिस अधिकारी ज़मीन के धंधे में लिप्त होंगे, ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे, तो ऐसी घटनाएं होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। रांची पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”
इस घटना ने झारखंड में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और सरकार की कार्रवाई पर टिकी है।