CG NEWS : बोरगांव में मनाई गई सुभाषचंद्र बोस जी की 128वीं जयंती

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- देश के युवाओं में क्रांति की अलख जगाने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक, आजाद हिंद फौज़ के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में बोरगांव में मनाई गई। फरसगांव ब्लाक के ग्राम बोरगांव में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर ग्रामीणों ने पूजा अर्चना करते हुए माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
CG NEWS : मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और देशभक्त थे। उनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। नेताजी ने भारत की आज़ादी के लिए कई काम किए। नेताजी ने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उन्होंने दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा जैसे नारे दिए थे।
CG NEWS : समाजकर्मी किशोर विश्वास ने कहा कि भारत के मज़बूत और आत्मनिर्भर बनने के लिए औद्योगीकरण को ज़रूरी माना था। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। नेताजी ने जय हिन्द का नारा दिया था, जो भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। मलय दास ने कहा नेताजी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया था। नेताजी ने युवाओं को प्रभावित किया था। इस दौरान प्रभाष देवनाथ, मलय दास, किशोर विश्वास, विप्लव जोरदार, पार्थ दत्ता, कार्तिक गाईन, दीपू हलधर, आलोक प्रामानिक, दीपेश, विशाल समेत अन्य उपस्थित थे।