
सूरत। Suicide : गुजरात के सूरत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की 34 साल महिला नेता दीपिका पटेल की लाश फंदे पर लटकी मिली हैं। आस-पास के इलाकों में सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया हैं। वहीं कई लोग इस घटना को हत्या बता रहे हैं। घटना भीमराड इलाके की हैं।
Read More : Suicide News: रिटायर्ड IAS अधिकारी की बेटी ने 29वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानिए क्या है वजह
प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस का मानना है कि मृतका ने सुसाइड किया है। मृतका बीजेपी की महिला इकाई की नेत्री थी। दीपिका का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरा मामला गुजरात के सूरत के भीमराड इलाके की है। दीपिका पटेल की आत्महत्या के बाद गुजरात में बवाल मच गया है। Suicide
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। जहां एक तरफ दीपिका दोस्त का कहना है कि वह तनाव से गुजर रही थीं। वहीं, दीपिका के रिश्तेदार ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच कर रही हैं। Suicide