Siyaram Baba : एक पैर पर 12 साल तपस्या और 10 रुपए का दान, हनुमान जी के परम भक्त सियाराम बाबा का निधन
Siyaram Baba : एक पैर पर 12 साल तपस्या और 10 रुपए का दान, हनुमान जी के परम भक्त सियाराम बाबा का निधन

Siyaram Baba : निमाड़ के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे हनुमान जी के परम भक्त थे और उनकी मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सियाराम बाबा का निधन खरगोन जिले के भट्टयांन स्थित उनके आश्रम में हुआ। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए खरगोन जाएंगे।
Siyaram Baba : संत सियाराम बाबा कुछ दिन पहले निमोनिया के कारण सनावद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अपनी इच्छा के अनुसार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वे अपने आश्रम लौट आए थे। उनके स्वास्थ्य की देखरेख के लिए इंदौर मेडिकल कॉलेज की एक टीम को भेजा गया था और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद भी उनकी सेहत की जानकारी ले रहे थे। हालांकि, आज सुबह उनका निधन हो गया, और अब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
Siyaram Baba : संत सियाराम बाबा अपनी साधना और जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध थे। कहा जाता है कि उन्होंने 12 वर्षों तक एक पैर पर खड़े रहकर तपस्या की थी। वह दिनभर अपने सभी काम खुद करते थे, भोजन पकाने से लेकर अन्य दैनिक कार्यों तक। उनका जीवन बहुत साधारण था, और वह हमेशा लंगोट पहनते थे।
READ MORE: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने पर्सनल बातों का किया खुलासा, बताया किस बात पर पड़ती है डांट, पढ़िए और क्या क्या राज खोले
Siyaram Baba : संत सियाराम बाबा हमेशा 10 रुपये तक का दान लेते थे, जिसे वह नर्मदा तटों के विकास और विभिन्न धार्मिक कार्यों में खर्च करते थे। उनका जीवन अत्यधिक साधना और भक्ति से भरा था, और वह हमेशा रामचरितमानस का पाठ करते थे, भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते थे और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा से प्रेरित करते थे।
READ MORE: elon musk prediction: 26 साल पहले एलन मस्क ने की थी ऐसी भविष्यवाणी, जो आज सच हो गई, पढ़िए खबर
Siyaram Baba : हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संत सियाराम बाबा ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया था, और भक्त इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं।