बचेली नगर परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी के राजू जायसवाल ने किया प्रचार, विकास और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
बचेली नगर परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी के राजू जायसवाल ने किया प्रचार, विकास और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

फकरे आलम खान/ बचेली : बचेली नगर नगर परिषद चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है चुनाव मे गर्मी काफी तेज हो चुकी है सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव के प्रचार में यथा संभव प्रयास कर रहे हैं और मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। नगरी चुनाव स्थानीय समस्याओं से भरपूर होने के कारण सभी प्रत्याशी अपने घोषणा पत्र में समस्याओं को दूर करने की बात कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के प्रत्याशी राजू जायसवाल सुबह से लेकर रात्रि तक प्रचार में लगे हैं इनके साथ उनके कार्य कर्ता और वार्डों के पार्षद भी साथ-साथ भ्रमण कर मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी के नगर परिषद को विजयी बनाने की अपील कर रहे है भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका बचेली के 20 साल के कार्यकाल में 15 साल उनका कब्जा रहा पिछले 5 वर्ष कांग्रेस की नगर पालिका परिषद बनी.
जिसमें भाजपा के प्रत्याशी राजू जायसवाल ने आरोप लगाया कि 5 वर्षों में नगर पालिका का विकास होने की बजाय उसे विनाश के कगार पर ले जाने का कार्य किया गया हर काम में भ्रष्टाचार और नगर के विकास में बाधा उत्पन्न हुई नगर के नगर वासियों से अपील करते हुए राजू जायसवाल में राज्य सरकार और केंद्र सरकार भाजपा की सरकार है और यदि नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनती है तो विकास चाहू मुखी करने का वादा करते हुऐ घोषणा पत्र पर कार्य का वादा दिलाते हुऐ पुनः नगरपालिका परिषद चुनाव में प्रचंड मतों से जिताने की बात कही।