ChhattisgarhCrime

CG CRIME : 5 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पड़ोस के लड़के ने ही दिया था वारदात को अंजाम, पोर्न देखने का है आदी

CG CRIME : 5 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पड़ोस के लड़के ने ही दिया था वारदात को अंजाम, पोर्न देखने का है आदी

CG CRIME : बिलासपुर। बिलासपुर में 5 साल की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि पोर्न देखने के आदी एक लड़के ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पहले लड़के ने दुष्कर्म की कोशिश की और फिर नाकाम होने पर लड़की की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

CG CRIME : पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित न्यू स्वर्णिम एरा कॉलोनी का है, जहां से 5 साल की बच्ची अचानक से गायब हो गयी थी। अब इस मामले में आरोपी लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी लड़के को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़का मृतिका के पड़ोस में ही रहता है।

 

READ MORE : BREAKING NEWS : क्रिप्टो फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन! देशभर के 60 ठिकानों पर की छापेमारी, मचा हड़कंप…

 

CG CRIME : लड़का पिछले कई दिनों से इस घटना की प्लानिंग कर रहा था। बच्ची को लड़का अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। बच्ची ने जब चिल्लाया तो लड़के ने ईंट और डंडे से उसकी जान ले ली।

CG CRIME : बच्ची को उसी हालत में छोड़कर लड़का फरार हो गया। आपको बता दें कि कॉलोनी में ही रहकर मजदूरी करने वाले दंपति के एक बेटी कल शाम से लापता थी। परिवार वालों ने उसे बहुत खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह काम करने के लिए जब एक मजदूर निर्माणाधीन मकान में पहुंचा, तो उसने बच्ची के शव को देखा। आनन फानन में कॉलोनी के अन्य मजदूरों की सहायता से पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

 

READ MORE: govinda and sunita : गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह पर भतीजी आरती सिंह का बयान, कही ये बात

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button