CG Crime : पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 7 शातिर चोर गिरफ्तार, 19.74 लाख के सोने के जेवरात बरामद
CG Crime : Police got a big success! 7 clever thieves arrested, gold jewellery worth 19.74 lakhs recovered

बस्तर | CG Crime : बस्तर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी के मामलों में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने मिलकर शहर के सूने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली, बोधघाट और परपा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त इन आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल 235 ग्राम सोने के जेवरात, जिसकी कीमत लगभग 19.74 लाख रुपए आंकी गई है, बरामद किए गए हैं। CG Crime
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के पंचपथ चौक स्थित कुमारी आकांक्षा दास के घर से 17 नवंबर 2024 से 10 फरवरी 2025 के बीच चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने सोने के आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे।
इसके अलावा, 13 फरवरी 2025 को सनसिटी हाउसिंग बोर्ड, जगदलपुर से नितिन खत्री के घर से 25,000 रुपए नकद चोरी हुए। 9-10 मार्च 2025 के बीच भैरम देव वार्ड में मनोज पानीग्राही के घर से सोने के कंगन, झुमके, लॉकेट व 12,000 रुपए नकद चोरी हुए। 9-10 मार्च 2025 की रात नीरा सिदार के घर से 7,000 रुपए नकद चोरी हुए। फरवरी 2025 में तेतरखुटी और तितिरगांव ब्राह्मणपारा में भी सोने के आभूषण और नकदी चोरी की गई। मार्च 2025 में सिंधी कॉलोनी, जगदलपुर के एक सूने मकान से नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया। CG Crime
READ MORE : CG Accident : होली से पहले दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित कार नहर में पलटी, तीन बच्चों की मौत…कई गंभीर रूप से घायल
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर केशव कवि और कौशल जोशी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शहर के सूने मकानों के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसते और आभूषण व नकदी चुराते थे।
उन्होंने यह भी कबूला कि चोरी के जेवरात कुछ स्थानों पर बेचे गए और कुछ को बैंक में गोल्ड लोन के रूप में गिरवी रखा गया। पुलिस ने बैंक और ज्वेलर्स दुकानों से चोरी के जेवरात बरामद किए। CG Crime
READ MORE : Weather Alart : होली से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
गिरफ्तार आरोपी-
1. केशव कवि (27 वर्ष) – ग्राम मालगांव, ब्राह्मणपारा
2. कौशल जोशी (20 वर्ष) – ग्राम मालगांव, ब्राह्मणपारा
3. विक्रम ठाकुर (37 वर्ष) – महेंद्र कर्मा वार्ड, सोनारपारा
4. महेश बघेल (40 वर्ष) – महेंद्र कर्मा वार्ड, जगदलपुर
5. तरुण कुमार कवि (23 वर्ष) – ग्राम मालगांव, ब्राह्मणपारा
6. रविंद्र पाढ़ी (37 वर्ष) – तितिरगांव, तराईगुड़ा पारा
7. पारसदेवी जैन (66 वर्ष) – नयापारा, जगदलपुर CG Crime