Mahindra Thar Raxx को जाने कितने की EMI में ले जा सकते हैं घर, लुक और फीचर यूथ को बना रहा दीवाना

नई दिल्ली। Mahindra की नई Thar Raxx SUV भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। खासकर यूथ के बीच इसका दमदार लुक और पावरफुल फीचर्स इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। इस 5-डोर SUV को साल 2024 में लॉन्च किया गया था और यह पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
महिंद्रा थार Raxx की कीमत 12.99 रुपये लाख से 23.09 रुपये लाख तक है। अच्छी बात यह है कि इसे खरीदने के लिए आपको पूरी रकम एक साथ चुकाने की जरूरत नहीं है। इसे EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Read More : Mahindra Car: महिंद्रा की इस दमदार SUV पर ग्राहकों ने दिखाया जबरदस्त प्यार, 11 महीनों में 90,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री Mahindra Thar Roxx
EMI पर महिंद्रा थार Raxx खरीदने का तरीका
सबसे सस्ता मॉडल महिंद्रा थार Raxx MX1 RWD (पेट्रोल) है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹12.99 लाख है। इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 1.30 लाख का डाउन पेमेंट करना होगा, और बाकी राशि लोन से चुकाई जा सकती है।
आपका क्रेडिट स्कोर यह तय करेगा कि आपको कितनी लोन राशि मिलेगी। बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर आप ज्यादा लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Read More : Bumper Discount : Mahindra Thar सहित इन कारों पर मिल रही 3 लाख तक की छूट Mahindra Thar Roxx
लोन अवधि के अनुसार EMI का अनुमान
अगर आप 9% की ब्याज दर पर लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI इस तरह होगी:
4 साल का लोन: 29,000 रुपये प्रति माह
5 साल का लोन: 24,300 रुपये प्रति माह
6 साल का लोन: 21,100 रुपये प्रति माह
7 साल का लोन: 18,800 रुपये प्रति माह
अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो महिंद्रा थार Raxx एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। EMI विकल्पों की मदद से आप इसे अपनी सुविधानुसार आसानी से खरीद सकते हैं।