CG CRIME : एक्सिस बैंक पर नगर पालिका निगम ने 79 लाख रुपये के गबन का लगाया आरोप, FIR दर्ज
CG CRIME : Municipal Corporation accuses Axis Bank of embezzling Rs 79 lakh, FIR lodged

कोरबा। CG CRIME : नगर पालिका निगम कोरबा ने एक्सिस बैंक की पावर हाउस रोड शाखा के तत्कालीन प्रबंधन पर 79,42,274 रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। निगम के सहायक लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार सिकदार ने सिविल लाइंस रामपुर थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
READ MORE : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ और भी आसान, सरकार ने लाइसेंस की अनिवार्यता की खत्म…जानें पूरी डिटेल्स
CG CRIME आवेदन के अनुसार, निगम की राजस्व वसूली से प्राप्त नकद राशि को कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (CMS) के माध्यम से एक्सिस बैंक में जमा किया जाता था। वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान जमा राशि में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें कुल 91,68,042 रुपये में से केवल 12,25,768 रुपये ही बैंक खाते में जमा हुए। जांच से पता चला कि 79,42,274 रुपये का कोई हिसाब नहीं मिला।
READ MORE : BOLLYWOOD NEWS : 6 साल की मेहनत, गिरवी रखा घर, फिर भी फ्लॉप हुई ‘मेरा नाम जोकर’ – राज कपूर का टूटा सपना
CG CRIME निगम ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की, जिसमें स्पष्ट हुआ कि बैंक प्रबंधन ने उक्त राशि को निगम के खाते में जमा नहीं किया। निगम ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।