CG Crime : बेरहम चाचा ने 4 साल के भतीजे को मारी एयरगन से गोली, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान…आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : Merciless uncle shot his 4-year-old nephew with an airgun, doctors saved his life by performing surgery...accused arrested

कोंडागांव | CG Crime : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाचा ने मामूली विवाद के चलते अपने 4 साल के भतीजे पर एयरगन से गोली चला दी। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने घंटों ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। फिलहाल, बच्चा खतरे से बाहर है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। CG Crime
यह घटना धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव की है। रविवार शाम को 30 वर्षीय बिसेश्वर नाग किसी बात पर गुस्सा हो गया और उसने अपने 4 साल के भतीजे पर एयरगन से फायर कर दिया। गोली सीधे बच्चे के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत बच्चे को लेकर केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर पेट में फंसी गोली को निकाला। CG Crime
READ MORE : BREAKING NEWS : गैंगस्टर अमन का सोशल मीडिया पर वायरल कुर्ता-पैजामे वाली तस्वीर, गुर्गों ने फेसबुक पर किया था पोस्ट…आज एनकाउंटर में मारा गया
केशकाल बीएमओ डॉ. बिसेन ने बताया कि बच्चे के पेट में फंसी गोली सफल ऑपरेशन के बाद निकाल ली गई है। फिलहाल, बच्चा अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति अब सामान्य है।
अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना केशकाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बिसेश्वर नाग को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CG Crime