CrimeChhattisgarh

CG Crime : ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार, एक, दो नहीं… 4 लड़को संग रचाई शादी, फिर गहने लेकर हो जाती थी फरार, फिर चलता था दहेज़ प्रताड़ना का खेल…

रायपुर। CG Crime : रायपुर पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुजगहन इलाके की पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने धारा 420 और 409 के तहत गिरफ्तार किया है। पूजा अब तक 4 शादियां कर चुकी थी और चैाथी शादी की योजना बना रही थी।

Read More : CG Crime : रायपुर की लुटेरी दुल्हन और मां गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाकर करती रही ब्लैकमेलिंग

CG Crime : शादी के नाम पर ठगी का खेल

जांच में सामने आया कि 2015 से 2023 के बीच पूजा ने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन समेत कई लोगों से शादी की। शादी के बाद वह झगड़ा खड़ा कर गहने, नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हो जाती थी। बातचीत करने पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देती थी।

CG Crime : मां-बेटी की जोड़ी चला रही थी खेल

पूजा और उसकी मां सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेजकर शिकार फंसाती थीं। शादी के बाद वे दहेज उत्पीड़न के नाम पर पैसे ऐंठने का खेल खेलती थीं। इस पूरे षड्यंत्र में मां-बेटी दोनों बराबर की भागीदार थीं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button