CG Crime : कबीर नगर पुलिस ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार
CG Crime : कबीर नगर पुलिस ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर | CG Crime : कबीर नगर पुलिस ने 12 किलोग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि सोनडोंगरी नाला के पास कान्हा ढाबा के पीछे दो व्यक्ति अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। CG Crime इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा ने थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल को इन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने का निर्देश दिया। CG Crime
थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कमल राणा और पुरुषोत्तम पुटा, निवासी उड़ीसा के रूप में बताई। उनके पास रखे बैग और प्लास्टिक बोरियों की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध गांजा पाया गया। CG Crime
READ MORE: CG BREAKING : 4 दिन पूर्व हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग के चलते महिला को धोखा देकर घर बुलाया, और उतार दिया था मौत के घाट
पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कमल राणा के पास से 6.088 किलोग्राम और पुरुषोत्तम पुटा के पास से 5.960 किलोग्राम गांजा जप्त किया, जिसका कुल वजन 12.048 किलोग्राम है और इसकी कीमत लगभग ₹1,80,720/- है। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। CG Crime
READ MORE: Todays Gold-Silver Price : रायपुर में सोने और चांदी की कीमतों में आई हलचल, जानिए आज का नया भाव…
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है-
1. कमल राणा (पिता: सुकदेव राणा), उम्र 24 साल, निवासी कुलुताजोर, थाना कंटामल, जिला बौध, उड़ीसा।
2. पुरुषोत्तम पुटा (पिता: भुबने पुटा), उम्र 24 साल, निवासी रेंघामुड़ा, थाना कंटामल, जिला बौध, उड़ीसा।
READ MORE: UP Warriorz : UP Warriorz ने चिनेल हेनरी को शामिल किया, RCB ने गार्थ और ग्राहम को अपनी टीम में जोड़ा
इस कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल, सउनि. घनश्याम साहू, नारायण सेन, आर. पिलेश्वर प्रसाद, अशवन दास, गजेंद्र साहू, मनहरण नाथ, राकेश चंद्राकर, मोसिन खान, और दीपक सिंह ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। CG Crime