Chhattisgarh

CG Crime : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, गांव के ही शख्स ने घटना को दिया अंजाम, फैली सनसनी…

CG Crime : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, गांव के ही शख्स ने घटना को दिया अंजाम, फैली सनसनी...

 

बलरामपुर। CG Crime : जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां 65 वर्षीय विधवा तिलासो नाग की जादू-टोने के संदेह में निर्मम हत्या कर दी गई। गांव के ही निवासी बोडरा उर्फ रूपदेव नाग ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

 CG Crime : क्रूरता से की गई हत्या
आरोपी ने पहले महिला की आंख में नुकीली लकड़ी घोंप दी, फिर सिर और चेहरे पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि तिलासो नाग के जादू-टोने के कारण ही उसके बेटे की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Read more : CG Crime : छात्राओं ने हेडमास्टर और सहायक शिक्षक पर लगाया बैड टच का आरोप, डीईओ ने लिया एक्शन, दोनों को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

CG Crime : घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला
मृतका के दामाद कलेश्वर नाग 18 फरवरी को अपनी पत्नी का प्रसव कराने अंबिकापुर गए थे। इस दौरान उनकी सास घर में अकेली थीं। 24 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनकी सास की मौत हो गई है। जब वे गांव पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और सिकड़ी लगी हुई थी। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उनकी सास मृत पड़ी मिलीं, सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह
जांच में पता चला कि आरोपी रूपदेव नाग के तीन बच्चे थे। दो साल के भीतर एक पुत्र और एक पुत्री की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो गई थी—एक सड़क दुर्घटना में और दूसरा पानी में डूबने से। वहीं, तीसरे बेटे की आंखों की रोशनी काफी कमजोर हो गई थी। इस दुखद घटनाओं के पीछे जादू-टोने का शक करते हुए आरोपी ने तिलासो नाग को दोषी मान लिया और उसकी हत्या कर दी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button