CG BREAKING : पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, 25 लाख से ज्यादा किसानों को मिली 599 करोड़ की सम्मान राशि
CG BREAKING : पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी, 25 लाख से ज्यादा किसानों को मिली 599 करोड़ की सम्मान राशि

रायपुर | CG BREAKING : राजधानी स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कॉलेज में आज किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम साय ने जानकारी दी कि पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसके तहत राज्य के 25 लाख 62 हजार से अधिक किसानों को 599 करोड़ रुपये की किसान सम्मान राशि प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री इस समय बिहार के भागलपुर में हैं, जहां से उन्होंने बटन दबाकर किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की। CG BREAKING
सीएम साय ने बताया कि यह योजना 2019 में शुरू हुई थी और इस साल इसमें लगभग 2 लाख 75 हजार नए किसान जुड़े हैं, जबकि 2 लाख 34 हजार किसानों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके साथ ही, 32,500 पिछड़ी जनजातियों से संबंधित किसानों, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहा जाता है, को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। CG BREAKING
READ MORE: Tesla भारत में जल्द लांच करने जा रही सबसे सस्ती कार, Tata, Maruti सहित दिग्गज कंपनियों के उड़े होश
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि राज्य की 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। उन्होंने किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देने की घोषणा भी की। इसके अलावा, प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकें।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करती है। योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये का राशि दी जाती है। यह राशि किसानों के खाते में तीन किस्त में दी जाती है। इसमें हर चार महीने में किसानों को 2000 रुपये दिए जाते हैं। CG BREAKING