CrimeChhattisgarh

CG Crime : सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार…50 लाख की संपत्ति जब्त

CG Crime : सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार...50 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर | CG Crime : पुलिस ने नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 60 से अधिक बेरोजगारों से पैसे लिये। इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने और छत्तीसगढ़ शासन के नाम की पट्टिका का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दिया। आरोपियों ने ठगी की रकम को भूमि, सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फ्लैट, और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें मोबाइल फोन, सोने के सिक्के, वाहन और अन्य सामान शामिल हैं। CG Crime

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 29.01.2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि फरवरी 2021 में वह अपने परिवार के साथ अपने मौसा-मौसी, देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर गई थी। वहां बातचीत के दौरान, देवेन्द्र जोशी और उसकी पत्नी ने यह दावा किया कि उनके बड़े अधिकारियों से संपर्क हैं, जो सरकारी नौकरी दिलवाने में मदद करते हैं। इस आधार पर उन्होंने प्रार्थिया और अन्य लोगों से 25-25 लाख रुपये लेकर नौकरी दिलवाने का वादा किया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाकर धोखाधड़ी की। CG Crime

READ MORE: CG BREAKING : वायरल छत्तीसगढ़ का खबर का असर! प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों की बिक्री करने वाले पान दुकान संचालक और मालिक गिरफ्तार, आरोपी होम डिलिवरी के माध्यम से पहुंचाते थे सामान

प्राथमिक जांच के बाद, पुलिस ने देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में, देवेन्द्र जोशी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी स्वप्निल दुबे को प्रार्थी और अन्य लोगों के सत्यापन के लिए भेजा था। इसके बाद, स्वप्निल दुबे की तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। स्वप्निल दुबे ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी सोमेश दुबे, नफीज आलम और विकास शर्मा के साथ मिलकर लगभग 60 बेरोजगारों से सरकारी नौकरी के नाम पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। CG Crime

READ MORE: Vivo V50 : दमदार कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 17 फरवरी को लॉन्च होगा Vivo V50, जानिए कीमत

जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपियों ने झांसे में लेने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की नाम पट्टिका और मंत्रालय का फर्जी ईमेल आईडी का उपयोग किया। इसके माध्यम से बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे। अब तक 20 से अधिक पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और उनके बयान और दस्तावेजों को इकट्ठा कर गहन जांच की जा रही है।

READ MORE: BREAKING NEWS : चुनावी सरगर्मी के बीच अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर डेढ़ घंटे रही ACB, बिना कार्रवाई के लौटे…दिया नोटिस

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है, जिसमें 3 मोबाइल फोन, 4 सोने के सिक्के, 1 सोने का हार, 1 बिंदिया, 2 एसी, 1 फ्रीज, 2 पंखे, 1 होम थियेटर, 1 स्कार्पियो वाहन और 1 स्कूटी शामिल हैं। आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 15 लाख रुपये होल्ड किए गए हैं। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा खरीदी गई भूमि पर भी रोक लगा दी गई है। CG Crime

READ MORE: CG Cyber Fraud : खुद को CBI अफसर बताकर जाल में फंसाया, फिर वकील के खाते से गायब हो गए 41 लाख रुपये…

गिरफ्तार आरोपी

1. देवेन्द्र कुमार जोशी (58 वर्ष), बुढ़ी माई मंदिर के पास, डॉ. राजेन्द्र नगर, रायपुर।
2. झगीता जोशी (58 वर्ष), बुढ़ी माई मंदिर के पास, डॉ. राजेन्द्र नगर, रायपुर।
3. स्वप्निल दुबे (44 वर्ष), गोकुल विहार, बोरियाखुर्द, रायपुर।
4. नफीज आलम (33 वर्ष), पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा, वर्तमान पता रायपुर।
5. हलधर बेहरा (31 वर्ष), बसायी पटेलपारा, रायगढ।
6. सोमेश दुबे (44 वर्ष), ग्राम पोड़, रायपुर, वर्तमान पता छुरा, गरियाबंद।

READ MORE: BREAKING NEWS : 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button