Jashpur rape : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, जब बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा – किसी को….
Jashpur rape : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, जब बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा - किसी को....

Jashpur rape : जशपुर : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने 3-4 महीने तक कई बार रेप किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसकी बड़ी मां अगल-बगल के कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन नाबालिग की बड़ी मां बचाने नहीं आई।
Jashpur rape : दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की पहचान कराई। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोनकर घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे आरोपी फिर आया।
Jashpur rape : इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आया। पीड़िता के मना करने के बाद भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
Jashpur rape : पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वह अपनी बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा कि किसी मत बताना, तुम्हारी इससे शादी करा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा। नाबालिग को धमकाकर रेप करता रहा। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का समर्थन करती रही।
Jashpur rape : पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह परेशान थी। इसी बीच वो घूमने के बहाने अपने मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि राहुल नाम का लड़का उससे लगातार रेप कर रहा है।बड़ी मां भी साथ देती है, यह सुनकर वह दंग रह गई।
Jashpur rape : इसके बाद नाबालिग की मौसी 10 अप्रैल को सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से बताया कि उसकी 15 साल की भांजी 7 अप्रैल को उसके घर आई थी और गुमसुम थी। जब उसने भांजी से पूछताछ की तो उसने रेप की वारदात के बारे में जानकारी दी।
Jashpur rape : पीड़िता की मौसी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
READ MORE: Bhilai Crime :तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को मारा चाकू, लहूलुहान हालात में कराया अस्पताल मेें भर्ती